खबर सागर
नैनबाग इंटर कॉलेज में हिन्दी प्रवक्ता योगेन्द्र
भटंगाई को भावभीनी विदाई
सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, नैनबाग में कार्यरत हिन्दी प्रवक्ता योगेन्द्र लाल
भटंगाई के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा मंगलवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिस पर शिक्षकों आदि ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें विदाई दी और उनके योगदान को सराहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने योगेन्द्र लाल के शिक्षण कार्यकाल को अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट आचरण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि योगेन्द्र लाल ने हमेशा शैक्षिक कार्यों को गंभीरता से निभाया तथा छात्रों के साथ सरल और सादगीपूर्ण व्यवहार बनाए रखा।
प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रशेखर नौटियाल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योगेन्द्र लाल शिक्षा के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहे। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर योगेन्द्र लाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के सकारात्मक वातावरण और ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा की प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग और सचेत रहने की अपील भी की।
इस मौके पर व्यायम शिक्षकअजित सिंह नेगी, मोनिका रानी, अतुल कुमार नौटियाल, कुलबीर सिंह रावत, यशवीर सिंह रावत, रीना चौहान, अनिका भट्ट, शोभा, प्रियंका राणा, रुचि पवार, विपिन सकलानी, मोनिका नेगी, मेघा सजवाण, वीर सिंह, महावीर चौहान, प्रमिला चौहान, उपस्थित रहे।



