उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

डीएम ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

खबर सागर

डीएम ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों में ढिलाई बरतने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल
की अध्यक्षता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, और सड़क के गड्ढों व अन्य खतरों (ब्लैक स्पॉट) को ठीक करना है।

बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को यात्रा सीजन के दौरान यातायात दबाव को देखते हुए चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु स्थलीय निरीक्षण कर उपर्युक्त स्थानों का चयन करें, उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, ऐसे मार्गों पर विशेष निगरानी, सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्थापना, दुर्घटना संवेदनशील स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ऋषिकेश से तोता घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिसंवेदनशील स्थानो का एसडीएम कीर्ति नगर,एनएच एच एवं पुलिस सयुंक्त स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत सुस्पष्ट रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि संभावित दुर्घटना स्थानों पर सुरक्षात्मक क्रैश बैरियर का कार्य शीघ्र किया जा सके।

सड़क सुरक्षा के दौरान सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कतिपय ठेकेदारों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि संबंधित ठेकेदारों के साथ संपर्क करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि उसके बाद भी कार्य में तेज गति देखने को नहीं मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को यात्रा सीजन शुरू होने से पहले रोस्टर तैयार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में कहीं पर भी रोड सेफ्टी के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी बीआरओ की होगी। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को सभी वाहनों का फिटनेस अनिवार्य रूप से चेक करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी ,उप जिलाधिकारी आशीष , नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलाव संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!