उत्तराखंडमनोरंजनशिक्षासामाजिक

रांइका भवान में पूर्व छात्र सम्मेलन व वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

खबर सागर

रांइका भवान में पुरातन छात्र सम्मेलन व वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

छात्र – छात्राओं के सर्वांगिण विकास को लेकर पीएम श्री राजकीय इंटर कालेंज भवान का पूर्व छात्र संघ सम्मेलन व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । वही मेधावी व पुरात्तन छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया ।

शुक्रवार को जौनपुर के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कालेंज भवान का पूर्व छात्र संघ सम्मेलन व वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि धनोल्टी के विधायक प्रीतम पंवार व विशिष्ट अतिथि पर्व व्लाक प्रमुख सीता रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद बौड़ाई ने सभी अतिथियों को स्मृती चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।और विद्यालय की वार्षिक आंख्या प्रस्तुत की ।
समारोह में पुरात्तन छात्रों ने जीवन के अपने – अपने विचार व्यक्त रखते हुए विद्यालय के दौरान अनुभव को साझा करते लग्न व पूरी निष्ठा के साथ महेनत करने से मंजिल जरूर मिलती है।
वही छात्र छात्राओं ने भाषण, कविता,तांदी साहित बिभिन्न बोली भाषा में रंगारंग कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुती से पांडल में पंहुचें अभिभावक व दर्शकों ने जमकर ताली बटोरी ।

इस मौके पर धनोल्टी के विधायक प्रितम सिंह पंवार ने कहा कि इस ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से छात्र छात्रों की छुप्पी हुई प्रतिभा को उभर कुछ खीखने का अवसर मिला है। उन्होने अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति पूरा ध्यान देने की अपील की है।
विधायक ने विद्यालय के लिए दो कंप्यूटर दिए ।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुव सीता रावत,गिरीश चंद्र बौड़ाई, पीटीए अध्यक्ष शीशपाल सिंह पंवार, प्रेम चंद रमोला, शैलेन्द्र चौहान, के. एस. चौहान, अनिल लेखवार,जयराम सिंह रवि, दिनेश नौटियाल, महावीर नौटियाल, पुष्पेंद्र शर्मा, महेश चौहान,धीरेंद्र चौहान, किमोठी, ए0 पी0 नौटियाल, आश राम आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!