
खबर सागर
खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर गृह क्षेत्र में वांटी मिठाई
उत्तराखंड की धामी सरकार में राजपुर के विधायक खजान दास को कैबिनेट विस्तार में समाज कल्याण विभाग, निर्वाचन आदि कई विभाग के प्रभार दायित्य दिए जाने पर पैतृक गृह क्षेत्र में नैनबाग में खुशी की लहर है। जिस पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के लिए एक गौरव की बात है।
गत दिन शुक्रवार को धामी सरकार में पांच मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिलने पर पूर्व मंत्री और राजपुर के विधायक खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
जिस पर मंडल में नैनबाग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वांटी । और दुसरी बार कैबिनेट मंत्रीमंडल में जगह मिलने पर क्षेत्र के लिए खुशी व एक गौरव की बात है।
इस मौके पर नरेश पंवार अध्यक्ष मंडल नैनबाग, सुनील सेमवाल व मुन्ना पंवार मंडल महामंत्री,होशियार सिंह व अनूप थपलियाल मंडल उपाध्यक्ष, रेशा नौटियाल,ममता देवी, राहुल पंवार ,गोपाल कैन्तुरा, शूरवीर सिंह कैन्तुरा, धीरेंद्र पंवार, राजेश कैन्तुर, विनोद सिंह सजवाण,शूरवीर सिंह,केदार सिंह,सुमेर सिंह पंवार, रमेश सिंह,अनिल रावत आदि मौजूद रहे ।



