
खबर सागर
राष्ट्रीय संस्कृत सम्मलेन हरिद्वार में हुआ आयोजित
हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के अलग-अलग हिस्सों से 25 से ज्यादा संस्कृत विद्वान प्रतिभाग करने पहुंचे।
राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में विकसित भारत के निर्माण में संस्कृत के युवा लेखकों के योगदान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद संस्कृत कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।
जिसमें तमाम कवियों और साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। एकदिवसीय संस्कृत सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी और साहित्य अकादमी की ओर से कराया गया।



