खबर सागर
राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के चौड़ीकरण को लेकर जन सुनाई
राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के चौड़ीकरण को लेकर कास्तकारों की भूमि अर्जित को लेकर तहसील नैनबाग में जन सुनाई आयोजित कि गई ।

तहसील नैनबाग में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग 507 किमी 53 से 60 किमी के तहत
खरसोन क्यारी,खरसोन, घिल्डीचक, टटोर, खैराड़. मरोड़,नैनगांव व भूटगांव
के सात गांव के कास्तकारों की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग में 41.50 नाली भूमि अर्जित किए जाने पर जन सुनाई आयोजित कि हुई ।
जिसमें कास्तकार ने अपनों अपनी समस्याएं रखी । और उप जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद एनएच बड़ाकोट को सर्वे कर मौके पर सम्वधित विभाग के अधिकारी कास्तकारों की भूमि को नाम छाप के बाद समाधान कर अर्जित करने के निर्देश दिए ।

जिस पर एनएच बड़कोट द्वारा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खरसोन क्यारी से नैनगांव -भूटगाव तक कास्तकारों के साथ भूमि अर्जित की प्रकिया की जायेगी ।
जन सुनाई में नैनगांव के आस पास एनएच द्वारा
चौड़ीकरण में ग्रामीणों के पुस्तानी रास्ते न बनने की शिकायत व मरोड़ में पेयजल क्षतिग्रस्त का मामला रखा ।
जिस पर एडीएम ने विभाग को शीघ्र ही समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए, अगली सुनाई तक कास्तकारों शिकायत दूर किया जाया ।
इस मौके पर अवधेश कुमार सिंह उपर जिलाधिकारी, तहसीलदार वीरम सिंह, नायब तहसीलदार निशांत काम्बोज, प्रभारी तहसीलदारी भूपेन्द्र सिंह राणा, बलदेव सिंह तोमर राजिस्ट्रर काननगों, धनी लाल व नीलम उप निरक्षण, शरण सिंह पंवार,विक्रम सिंह
कैंन्तुरा, अर्जुन सिंह रावत, महिपाल सिंह सजवाण, बचन सिंह रावत, आशाराम, सरदार सिंह रावत, राजेश पुण्डीर, सिकन्दर सिंह, सत्य सिंह रावत आदि उपास्थित थे ।



