उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर स्थानीय जनता व व्यापारियों के साथ बैठक

खबर सागर

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर स्थानीय जनता व व्यापारियों के साथ बैठक

 

थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर स्थानीय जनता व व्यापारियों की एक बैठक पुलिस चौकी  के सांस्कृतिक मंच में नैनबाग में आयोजित हुई । जिसमें आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ पर चर्चा कि गई ।

थाना कोतवाली कैंम्टी के चौकी नैनबाग के तहत सांस्कृतिक मंच नैनबाग में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाई की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा 2026 व आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यात्रियों व पर्यटकों के भारी संख्या में आगमन की सम्भावना के दृष्टिगत कस्बा नैनबाग कोतवाली कैम्पटी को जाम मुक्त रखने में सहयोग करने, निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाने, निर्धारित पार्किंग शुल्क वसूलने, होटल ढाबो पर रेट लिस्ट चस्पा करने व अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए ज़ाय ।
चारधाम यात्रा को दुर्घटना रहित तथा सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने, यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करने, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन कराने, फड़ फेरी वालो व घुमन्तु जाति के लोगों की तस्दीक कर संदिग्धता की स्थिति में थाने पर सूचना करे ।
बैठक अवैध कच्ची शराब /अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बनाने बेचने वालों के तत्काल पुलिस को अवगत कराए ।
इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, दिनेश तोमर,जयवीर सिंह पवार,वीरेंद्र सिंह रमोला सरदार सिंह राणा, सरदार सिंह सजवाण,शांति सिंह रमोला, महावीर चौहान, सरदार सिंह रावत,नागेन्द्र चौहान,नरेंद्र पवार, सुभाष सेमवाल,योगेश्वर प्रसाद डोभाल, रणवीर सिंह
आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!