
खबर सागर
रामनगर कोसी बैराज पुल क्षतिग्रस्त होने पर जताया रोष
यातायात सुविधा को लेकर कई दिनों से रामनगर स्थित कोसी बैराज पुल पर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिसके बाद से पुल की संरचना को भारी क्षति पहुंची है।
रामनगर कोसी बैराज की खस्ताहाल के चलते इस घटना न केवल लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शासन – प्रशासन की घोर लापरवाही को भी उजागर किया है।
जिस पर परामर्श विधि परिवार रामनगर सदस्य एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता पूरन पांडे ने बताया कि कोसी बैराज पुल क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो हल्द्वानी, काशीपुर और रामनगर जैसे प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है। इस पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें स्थानीय निवासी, व्यापारी, छात्र और पर्यटक शामिल होते हैं। ऐसे में पुल का क्षतिग्रस्त होना जनजीवन पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। यातायात बाधित होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए परामर्श विधि परिवार रामनगर ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है।
वही परामर्श विधि परिवार रामनगर सदस्य एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने इस मुद्दे को मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि पुल की वर्तमान स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकती है । इसलिए प्रशासन को इस विषय में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद चिंताजनक है। यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जनहानि की आशंका बढ़ जाती है.
परामर्श विधि परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराकर प्राथमिकता के आधार
मरम्मत की मांग की है।



