उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिसामाजिक

आवंटन लॉटरी निरस्त न होने पर व्यापारियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू 

खबर सागर

आवंटन लॉटरी निरस्त न होने पर व्यापारियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू 

 

गौरीकुंड–केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों की आवंटन लॉटरी निरस्त न होने पर व्यापारियों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

व्यापारियों का कहना है कि वर्ष 2024 में सम्पन्न हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में आयोजित जनसभा में कच्ची दुकानों का संचालन 5 वर्षों तक यथावत संचालित करने का आश्वासन दिया था ।

मगर जिला प्रशासन द्वारा विगत 12 मार्च को गोपनीय तरीके से दुकानों के आवंटन लाटरी के माध्यम से करने का निर्णय लिया जो कि व्यापारियों के हितों के लिए नहीं है ।

आमरण अनशन पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि जब तक लाटरी के माध्यम से आवंटित निविदा निरस्त नहीं हुई तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला , व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आमरण अनशन स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!