
खबर सागर
नैनबाग के भूमिदान वीर के निधन से क्षेत्र गं शौक की लहर
नैनबाग के सर्वांगिण विकास में स्वः खजान सिंह तोमर ने अपनी पुस्तानी भूमि निःशुल्क दान देकर नैनबाग के विकास में अहम भूमिका निभाई है। आज भूमि दानवीर के निधन होने पर क्षेत्र में शोक की लहर छाया गई है।
ग्राम पंचायत टटोर निवासी स्व:खजान सिंह तोमर पुत्र स्व: परम सिंह तोमर का जन्म सन् 19 44 में हुआ था । उन्होने नैनबाग के विकास के लिए अपनी दादा परदाओं की विरासत में मिली भूमि दान महादन में निः शुल्क भूमि सन् 1987 में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के लिए सैकडों नाली भूमि दान देकर क्षेत्र को स्वास्थ्य जैसी सुविधा के लिए प्रदान की है। जिसका संपूर्ण क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
दानवीर के हाथ यही नही रुके उन्होने सन् 1989 में ऊर्जा निगम के 33 केवी उपस्थान नैनबाग के लिए भी सैकडों नाली निः शुल्क भूमि के अलाव सन 2016 में राजकीय महाविद्यालय नैनबाग को भी भूमि दान देकर उच्चशिक्षा ओर क्षेत्र के युवा /युवतियों के लिए शिक्षा का अवसर प्रदान कर नैनवाग के लिए सौगात देकर भूमि दान वीर के नाम से जाने गए है।
जिनका कल सोमवार को निधन होने पर क्षेत्र में शौक की लहर दौड गई है। और आज पैतृक घाट यमुना नदी तट पर अंतिम संस्कार होने पर सैैके सैकेडों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भूमि दान वीर स्वः खजान सिंह तोमर द्वारा क्षेत्र की जनता को दी गई भूमि दान की सौगत हमेशा के अटल व अखण्ड के साथ याद रखा जायेगा ।
उनके निधन पर धनोल्टी के प्रीतम सिंह पवार, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सरस्य जोत सिंह रावत व जिला पंचायत सदस राम दयाल शाह, प्रधान मनीषा चौहान, राजेश नौटियाल सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता,पर्व जिपं उपाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान,प्रदीप कवि अध्यक्ष जौनपुर प्रधान संगठन, दर्शन लाल नौटियाल, शरण सिंह पंवार, विक्रम सिंह चौहान आदि ने शोक जताया ।



