खबर सागर
अवैध हथियारों की फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले जावेद गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सुनहरा में स्थित अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इस फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले रुड़की के सती मोहल्ला निवासी जावेद पुत्र ताहिर अहमद नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही पुलिस के द्वारा इस अवैध हथियारों फैक्ट्री से 6 अवैध तमंचे,अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य उपकरण के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और कारतूस के खोखे भी बरामद कर लिए है।
बता दे की सुनहरा में जावेद नाम के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। सुचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अवैध हथियार बनाने वाली इस फैक्ट्री का खुलासा कर दिया गया है।
पुलिस के द्वारा इस अवैध फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाने वाले जावेद नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री से छह अवैध तमंचे, अवैध हथियार बनाने की सामग्री और अन्य उपकरण के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और कारतूस के खोखे बरामद कर लिए गए है। पुलिस के द्वारा जावेद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने आज बातचीत में बताया कि पुलिस फिलहाल जावेद के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही जावेद के द्वारा यह अवैध हथियार कहां पर सप्लाई किए जाते थे इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।



