
खबर सागर
उत्तराखंड के दूध संघ के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही
प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया है की उत्तराखंड के दुग्ध संघों से जुड़े हुए सभी किसानों की बकाया राशि दीपावली से पहले उनके खातों में पहुंच जाएगी।
इतना ही नहीं डेयरी फेडरेशन की ओर से दी जाने वाली चार रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि भी किसानों के खातों में पहुंचेगी।
दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि प्रदेश भर के किसानों को करीब 12.50 करोड रुपए से ज्यादा का बकाया विभाग देने जा रहा है।



