उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथस्पोर्ट्स

प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग—80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया भांसरताल ट्रेक

खबर सागर

प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग—80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया भांसरताल ट्रेक

भिलंगना के हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन

टिहरी झील महोत्सव के तहत भांसरताल ट्रेक, युवाओं और छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभा किया । जिस पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से टिहरी महोत्सव 2026 “हिमालय O2”  के तहत टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया।                         कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट व बीडीओ विपिन सिंह ने हरीझंडी दिखाकर घनसाली से ट्रैकरों के दलों को रवाना किया।

हुलाणाखाल से 10 अलग अलग दलों के रूप में 80 से अधिक लोग 2 किलोमीटर से अधिक पैदल ट्रैक कर भांसरताल पहुंचे, ट्रैकर दलों में हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र छात्राओं ने ट्रैकिंग की। दल का पहला पड़ाव सुखताल रहा ।
जहां पर जल पान के बाद दूसरा पड़ाव सीधा भांसरताल रहा।
ट्रैकिंग के दौरान ट्रकरों ने जगदीशिला, विश्वनाथ, बूढ़ाकेदार, बासर आदि तमाम क्षेत्रों में अनेकों खूबसूरत स्थान का भ्रमण आन्दन उठाया ।

घनसाली एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां सड़क से भी काफी नजदीक है।
कार्यक्रम नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि टिहरी जिला प्रशासन की सराहनीय पहल से टिहरी झील महोत्सव के तहत भिलंगना ब्लॉक में भी दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को पहले दिन भांसरताल ट्रेक का आयोजन के साथ घनसाली से पिलखी तक मैराथन दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, एसटीओ कैलाश रमोला, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, एबीडीओ राजेन्द्र सिंह गुसाईं, डीपीओ अनुज बहुगुणा, ग्राम प्रधान हडियाणा मल्ला लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान हरीश उनियाल, किशन रावत, सोहन सिंह, पुष्पा देवी, मकानी देवी, शिवदेवी, विजेश्वरी, रोशनी, सावेंत्री देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!