उत्तराखंडयूथसामाजिक

धनियाकोट में दुग्ध व घी प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

खबर सागर

धनियाकोट में दुग्ध व घी प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

–   बेतालघाट विकासखंड के ग्राम धनियाकोट में बधाड़ बुबु स्वायता समूह” द्वारा स्थापित दुग्ध व घी प्रोसेसिंग यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवालीगांव के जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने रिबन काटकर तथा मिष्ठान वितरण कर नई यूनिट की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि यशपाल आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वायत्त समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सरकार एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों की योजनाओं का लाभ उठाकर गांवों में छोटे उद्योगों को आगे बढ़ाया जा सकता है।जिला पंचायत सदस्य नें भवन के सौंदरीकरण करने का आश्वासन दिया।
बुबु स्वायता समूह के अध्यक्ष लाभाशु पिनारी ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से क्षेत्र में उत्पादित दूध से शुद्ध घी एवं अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

जिससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि समूह का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करना और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना है।
स्थानीय ग्रामीणों ने यूनिट की स्थापना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे गांव के युवाओं और महिलाओं को घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!