खबर सागर
होलियारों ने होली महोत्सव में जमकर होली पर्व का उठाया लुफ्त
होली गीतों में झूमी महिला होलियार,अबीर गुलाल से हुए सभी सराबोर
सीमांत क्षेत्र खटीमा में इन दिनों होली पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे है।बुधवार की शाम को भी खटीमा के विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी ने एक निजी होटल परिसर में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया।
जिसमें खटीमा क्षेत्र की महिला होलियारों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में कुमाऊं थारू संस्कृति के होली गीतों पर महिला होलियार जमकर झूमे।इस अवसर पर थारू जनजाति एवं कुमाऊं संस्कृति के समावेशी कलेवर को लिए होली आयोजन का लुफ्त दूर दूर से पहुंच मातृ शक्ति ने उठाया।विधायक भुवन कापड़ी ने भी महिलाओं के होली महोत्सव आयोजन में पहुंच कार्यक्रम में पहुंची कुमाऊनी एवं थारू जनजाति समाज की महिला होलियारों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
वही मीडिया से रूबरू होते हुए होली महोत्सव कार्यक्रम की आयोजक विधायक भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी ने कहा कि उनके स्वर्गीय ससुर लीला धर कापड़ी के समय से ही उनके घर में होली पर्व का आयोजन होता आया है।होली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पहले उनकी जेठानी अब वह इस परंपरा को होली पर्व पर हर वर्ष आयोजित कर निभा रही है।होली के इस आयोजन में थारू ओर कुमाऊनी समाज की महिलाएं प्रेम एवं सद्भाव से हर्षौल्लास पूर्वक मना रहे है।क्योंकि होली प्रेम सद्भाव भाईचारे का पर्व है ओर खटीमा क्षेत्र में विभिन्न संप्रदाय के भाई चारे व प्रेम भाव के साथ होली पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है।



