उत्तराखंडयूथसामाजिक

बनबसा सैन्य स्टेशन में अग्निवीर भर्ती 27 से, सभी तैयारियाँ पूरी

खबर सागर

 

 बनबसा सैन्य स्टेशन में अग्निवीर भर्ती 27 से, सभी तैयारियाँ पूरी

चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के 4 हजार से अधिक युवा करेंगे प्रतिभाग

कुमाऊं मंडल के जनपद पिथौरागढ़ एवं चम्पावत के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती अंतर्गत 27 फरवरी से 05 मार्च तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में भर्ती रैली का आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों—सामान्य ड्यूटी, लिपिक/स्टोरकीपर टेक्नीशियन, तकनीकी तथा ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण)—के लिए 4000 से अधिक ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

अग्निवीर श्रेणी की भर्ती हेतु सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से अपने समस्त आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया को स्पष्ट व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कार्यालय की ओर से अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया तथा अग्निवीर श्रेणी हेतु विषय पर एक यूट्यूब वीडियो लिंक भी जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु अतिरिक्त परिवहन बसों की व्यवस्था, पेयजल टैंकर, सफाई कर्मियों की तैनाती, एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति तथा चिकित्सकीय दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!