उत्तराखंडमनोरंजनशिक्षासामाजिक

उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन पर 40 शिक्षकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण

खबर सागर

उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन पर 40 शिक्षकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण

उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों के 40 प्राध्यापकों ने प्रतिभा किया है।

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रयागराज के गौरवशाली स्थलों — त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, सरस्वती घाट, हनुमान मंदिर (लेटे हनुमान जी) तथा इलाहाबाद संग्रहालय का अवलोकन किया, साथ ही विश्वविद्यालय के कॉमर्स संकाय, अर्थशास्त्र विभाग तथा विज्ञान संकाय – इन स्थलों ने भारतीय इतिहास, आध्यात्मिकता और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा से सभी को ओत-प्रोत कर दिया।
शैक्षिक यात्रा के क्रम में सभी प्राध्यापकों ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया तथा सारनाथ में भगवान बुद्ध के ज्ञान संदेश से प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी ने इस सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत के निर्देश पर भ्रमण सफलापूर्व रहा ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के यूजीसी एम एम टी टी सी केंद्र के निदेशक प्रोफेसर प्रकाश जोशी तथा समस्त सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण केवल यात्रा नहीं होते, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत संगम होते हैं, जो शिक्षकों को नई ऊर्जा, व्यापक दृष्टि और नवाचार की प्रेरणा प्रदान करते हैं,और यही प्रेरणा भविष्य की पीढ़ियों के उज्ज्वल निर्माण का आधार बनेगी।
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के डॉ राजेश सिंह ने भ्रमण कर कालेंज में पंहुचने पर के उक्त कार्यक्रम की प्रशांसा करते हुए अपने अनुभव को एक दुसरे से साझा कर बहुत कुछ सीखने व ज्ञान अर्जित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!