
खबर सागर
माह से चल रहे देवी की रथयात्रा का विधिवत समापन
मां कालिंका मायाधार देवी देवरा रथयात्रा दोनो देवियो को सोमवार को ब्रहममुर्हत में अपने मूल स्थान मे स्थापित करने के बाद नो माह से चल रहे देवी की रथयात्रा का विधिवत समापन हो गया है।
बता दें कि उर्गम घाटी के भरकी गांव की आराध्य देवी मां कालिंका व मायाधार देवी की रथ यात्रा 35 साल बाद आयोजित हुई थी इस दौरान देवी की रथ यात्रा जो नो माह से आयोजित हुई थी वह अब समापन्न की ओर है।
जो एक हजार किमी0 की पद यात्रा रही जिसमे 250 से अधिक गांव मे भम्रण किया। गांव मे चल रहे देव कार्य में हजार लोगो ने भगवान कालिंका व मायाधार देवी के दर्शन किया।



