
खबर सागर
कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर पति और पत्नी की मौके पर हुई मौत
पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,
जानकारी के मुताबिक नगर के बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश आर्य पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीय निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गये हुए थे। जो कि रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गयी हुई थी,
जिसमे दोनों बाराती बनकर बारात में पहुंची थी जिसकी बात दोनों शाम को घर लौट रहे थे ।
इस दौरान जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर मटेला नामक स्थान पर उनकी कार बेकाबू होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, सूचना पर पुलिस एसडीआरएफ राजस्व की टीम घटनास्थल पर पहुंची इस दौरान रेस्क्यू कर टीम ने दोनों की शव खाई से बरामद कर दोनों शव मोर्चरी भेजे गए। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों का पता में जुट गई है।



