
खबर सागर
केदारनाथ में जमकर हुई बर्फवारी, पैदल मार्ग से 15 मार्च से हटाई जाएगी बर्फ
पहाड़ों में बीते दिनों हुई हल्की बर्फबारी ओर बारिश के बाद अब मौसम खुशनुमा बना हुआ है, आमजनों की दिनचर्या फिर सामान्य होने लगी है। जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद धाम का दृश्य दिव्य बना हुआ है।
माइनस डिग्री सेल्सियस तापमान में भी आईटीबीपी ओर जनपद पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी में तैनात हैं। धाम सहित पैदल मार्ग पर अभी बर्फ बनी हुई है। इन दिनों धाम में पुनः निर्माण के सभी कार्य बंद किए गए हैं।
वहीं आगामी दिनों में जिला प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ को 15 मार्च से हटाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
दरअसल , इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह में ही हो रहा है। आमतौर पर केदारनाथ धाम के कपाट मई के प्रथम सप्ताह में खुलते हैं। लेकिन इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने को लेकर जिला प्रशासन को समय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी हैं।



