उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

बीडीसी बैठक में वन प्रभाग मंसूरी को यथावत रखने का प्रस्ताव पारित

खबर सागर

बीडीसी बैठक में वन प्रभाग मंसूरी को यथावत रखने का प्रस्ताव पारित

जौनपुर विकास खण्ड की क्षेत्र पंचायत बैठक थत्यूड़ में आयोजित हुई । सदन में बिभिन्न विभागों की चर्चा के साथ वन प्रभाग मंसूरी की चार रेंज को यथावत रखने का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सहमती से पारित हुआ ।
बुधवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित के साथ पिछली कार्यवाही की पुष्टी कि गई |
सदन की चर्चा में गम्भीर सिंह नेगी सत्य पुजार गांव मोटर की खस्ताहाल में जगह जगह मलबा से आवगमन का मुददो रखा ।

oplus_2

मुकेश पंवार प्रधान कैम्टी चडोगी मोटर में भूः भूस्खलन व कैम्टी थत्यूड़ मोटर अवशेष भाग मोटर मार्ग को पूर्ण करने की मांग रखी ।
अनिश कुमार क्षेपं ने थत्यूड़ डाणा सीएचसी मार्ग व सुवाखोली से थत्यूड़ मोटर के गढ्ढा व खस्ताहाल का मामला रखा ।
राजकुमारी प्रधान ने विरोड़ नागथात मोटर में जगह मलबा व क्षतिग्रस्त दीवार का मामला रखा । शाती प्रसाद प्रधान ने दुगड़ा तेवा व बंगसील मोटर के दुरस्थ किया जाय ।
भटोली प्रधान से मद्रसू तक मोटर के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व रखने का मामला रखा ।
दीपेन्द्र प्रधान ने ऐन्दी मोटर के श्रीकोट में एक किमी नाली निर्माण किए जाने का मामला उठाया ।

oplus_2

मुकेश प्रधान ने अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक देहरादून व विकास नगरा देर से आते व समय से पहले जाते व बारी – बारी से विद्यालय रहते है ।
जिस पर सीडीओं ने जन प्रतिनिघियों से लिखित के रूप विद्यालय में अनुउपस्थित व 8 किमी की परधि में नही रहने पर कार्यवाही की बात कही ।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने जी राम योजना के ऑन लाईन हाजिरी का मामला उठाया । जिस पर प्रधानों ने सर्मथन करते हुए हंगामा करते हुए बेल पर आकर मांग पूरी होने तक जमीन में नीचें बैठ गए । जिस पर सीडीओं वरुणा अग्रवाल ने जी राम जी नई योजना के चलते कई खामियां आ रही है, और राज्य सरकार को पूरी आंख्या व समस्याओं से अवगत कर केंद्र सरकार प्रेषित कर दिया है।
बिरोड़ प्रधान राज कुमारी ने लालूर पंपिंग योजना का पीनें के बजाय सिंचाई में जादा उपयोग करने से पेयजल की किल्लत पर आज तक कार्यवाही नही हुई है।
जिस पर सीडीओं ने सम्बधित जल संस्थान के ई.ई को जांच कार्यवाही के निर्देश दिए ।
डीपीआरओं मोहम्मद मुस्तबब खान ने 15 वें वित्त की अवशेष राशि को विकास कार्यो में खर्च करते सम्बधित योजनाओं के बारे विस्तार अवगत करते हुए प्रधान व उप प्रधान व प्रमुख के मानदेय राशि आदि के बारे जानकारी के साथ ग्राम पंचायत कि आय बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके अलाव विद्युत,कृषि विभाग, उरेडा, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई आदि विभागो की चर्चा कि गई ।

इस मौके पर वरुणा अग्रवाल सीडीओं, जेष्ट प्रमुख जय कृष्ण उनियाल, डीपीआरओं मोहम्मद मुस्तबब खान, तहसीलदार विरम सिंह,खण्ड विकास अधिकारी अर्जून सिंह रावत, हरीश नौटियाल सहायक एडीओं, जिला पंचायत रामदयाल शाह, जोत सिंह रावत, प्रदीप कवि अध्यक्ष प्रधान संगठन, जिला पंचायत सदस्य बबीता देवी सुभाष
रतूडी, सुनील सेमवाल, नरेंद्र सिंह नेगी,आदि उपास्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!