खबर सागर
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत 5.70 करोड़ की 39 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
पाबौ ब्लॉक में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ ब्लॉक क्षेत्र में 5.70 करोड़ रुपये की 39 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मंत्री के आगमन पर स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत करते हुए पाबौ पुल से खूंडेश्वर मैदान तक विशाल जुलूस निकाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त मैदान निर्माण की आधारशिला रखी और कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर जांच सुविधा मिल सकेगी। रीप की अल्ट्रापुअर योजना के तहत तीन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता राशि के चेक दिए गए, जबकि बैंक सखी योजना में दो महिलाओं को मोबाइल प्रदान किए गए। साथ ही विकासखंड खिर्सू की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी बिष्ट को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया।



