उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

ग्राम पंचायत भैम में शादी विवाह मुण्डन में शराब परोसने पर प्रतिबंध

खबर सागर

ग्राम पंचायत भैम में शादी विवाह मुण्डन में शराब परोसने पर प्रतिबंध

विकास खण्ड जौनपुर के ग्राम पंचायत भैम की एक आम बैठक आयोजित हुई । जिसमें शादी विवाह व मुण्डन आदि समारोह में शराब पक्की, बीयर व कच्ची शराब परोसन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध पर सर्व सहमती से प्रस्ताव पर मुहर लगी ।
जनपद टिहरी के जौनपुर के तहत पंचायत मैम के प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में एक आम बैठक संपन हुई है।बैठक में ग्राम पंचायत द्वारा कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए गांव में स्वच्छता पर विशेष जोर देने व पर्यावरण के प्रति सजग के साथ वृक्षारोपण वनीकरण लगाने पर चर्चा कि गई ।

मुख्य रूप से बैठक शादी- विवाह, मेहंदीव मुण्डन समारोह में शराब पक्की, बीयर और कच्ची शरण परोसने पर आम सहमती से प्रस्ताव पारित किया गया है। तथा कोई ग्रामवासी उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड के साथ सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा ।

साथ ही स्थानीय रिति रिवाज और अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण व सर्बधन युवाओं को रूचीवद ध्यान देने की अपील की है।
जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणी भट्ट,व खेमराज भट्ट ने बताया कि थत्यूड़ क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में इस तरह की पहल सहरानीय व स्वागत योग्य है। और आगामी अप्रैल में आयोजित होने वाली सभी शादीयों समारोह में पूर्ण रुप से हर ग्राम पंचायतों में अमल में आ जायेगी ।
बैठक में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, रतनमणी भट्ट,व खेमराज भट्ट, मनवीर सिंह रमोला, धनराज सिंह, जयेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, सोबत सिंह, श्रीमती अनीता देवी, शीला देवी, मनीषा देवी, मुस्सी देवी, कविता देवी, सरिता देवी,संगीता देवी, सरोजनी देवी आदि उपास्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!