उत्तराखंडक्राइममनोरंजनसामाजिक

थत्यूड़ में बाल संरक्षण अधिकार जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

खबर सागर

थत्यूड़ में बाल संरक्षण अधिकार जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ब्लॉक सभागार थत्यूड़ में बाल अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारी व स्कूली छात्र – छात्राओं ने भारी संख्या में प्रतिभा किया ।

थाना थत्यूड़ के तहत विकास खण्ड थत्यूड़ के बहुउददेशीय सभागार में जनपद टिहरी गढ़वाल ने साइबर सेल टीम द्वारा बच्चों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा आईटी एक्ट-2000 के महत्वपूर्ण प्रावधानों आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कि गई।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव, शिकायत करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में व्याख्यान के साथ साझा किया गया ।
साथ ही बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उसके दुष्प्रभाव, कारण एवं उससे बचाव व उन्मूलन पर विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि बच्चे सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यशाला में साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाना/साइबर सेल को देने की अपील की है।

इस मौके पर कार्यक्रम में उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट
कांस्टेबल मयंक बलूनी
रविंद्र नेगी आदि उपास उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!