उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

गंगनहर में डूब कर लापता आईआईटी रुड़की का छात्र को एसएसपी ने सम्भाला सर्चिंग अभियान

खबर सागर

गंगनहर में डूब कर लापता आईआईटी रुड़की का छात्र को एसएसपी ने सम्भाला सर्चिंग अभियान

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में नगर निगम के पुल के पास बुधवार की शाम आईआईटी रुड़की का आशीष शुक्ला नाम का एक छात्र गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था।

जिसकी तलाश में आज दिन भर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,जल पुलिस और आर्मी की टीम के साथ खुद एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल के द्वारा गंगनहर में सर्चिंग अभियान चलाया गया है। हालांकि छात्र का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

बता दे कि बुधवार की शाम आईआईटी रुड़की में एमबीए की पढ़ाई कर रहा वाराणसी निवासी आशीष शुक्ला नाम का एक छात्र अपने साथियों के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे घूमने आया था। गंगनहर किनारे बैठे हुए अचानक ही आशीष शुक्ला का पैर फिसल गया। जिस कारण आशीष शुक्ला गंगनहर में बहने लगा।

आशीष शुक्ला के साथियों के द्वारा आसपास के लोगों के साथ मिलकर आशीष शुक्ला को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन पानी के तेज बहाव में आशीष शुक्ला डूब कर लापता हो गया था। जिसके बाद आज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और आर्मी की टीम के साथ एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के द्वारा बोट में बैठकर गंगनहर में आशीष शुक्ला की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया गया है।                       लेकिन आशीष शुक्ला का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सभी टीम मिलकर आशीष शुक्ला की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!