
खबर सागर
तेवा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के श्रवण के लिए उमड़ी भीड़
– समाज में जन जागरुकता और सुखः समृद्धी को लेकर ग्राम तेवा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में भारी संख्या में कथा प्रेमियों ने कथा को श्रवण किया ।
शुक्रवार को थत्यूड़ के तहत ग्राम तेवा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के
कथावाचक सतीश क्रिस्ल वस्तल ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वर्णन करते हुए कहा कि
भागवत महापुराण कथा यज्ञ करने पितरों की मुक्ति के द्वार खुल जाते हैं और जीवन में सुख समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।
जिसमें भागवत महापुराण के
12 स्कंध हैं,भगवान कृष्ण के विभिन्न अवतारों और उनकी लीलाओं का वर्णन है। यह पुराण सनातन धर्म का अमूल्य रत्न है और इसमें धर्म, ज्ञान तथा वैराग्य का अद्भुत संगम मिलता है ।
उन्होंने कहा कि कथा व सत्संग से भक्ति के मार्ग को दर्शाता , और भगवान के प्रति समर्पण को बढ़ाने के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ती होती है।
इस मौके पर यज्ञ यजमान पूर्व प्रधान बच्चन सिंह, संजय नेगी अध्यक्ष उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग ( आयोग), सुनील थपलियाल अध्यक्ष भाजपा मंडल, जयपाल कैरवाण, खेमराज भट्, पृथ्वी सिंह रावत, अखवीर पंवार, हरी भजन सिंह पंवार,विनोद राणा आदि उपस्थित थे।



