
खबर सागर
यातायात नियमों का पालन पर चलाया विशेष अभियान
थाना थत्यूड़ द्वारा यातायात नियमों का पालन करने को लेकर कानफाड़ू साइलेंसर पर विशेष अभियान धनोल्टी मे चलाया गया । जिसमें 02 कानफाड़ू मोटरसाइल के चालन किए गए ।
गुरुवार को थाना थत्यूड़ के तहत पुलिस चौकी धनोल्टी द्वारा पर्यटन नगरी धनोल्टी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाइकिल के कानफाड़ू/रेट्रो साइलेंसर में
वाहन संख्या UP-11DA-7087 (Ronin) एवं UP-20BC-3694 (Bullet) के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया।
अभियान सार्वजनिक शांति एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
जिस पर थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा अपील कि अपने दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर तुरंत हटाएं।
थानाध्यक्ष योगेन्द्र गुसाई ने बताया कि अभियान जारी रहेगा, और ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर भारी जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी । यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग की अपील की है।
फोटो – पर्यटन नगरी धनोल्टी में चैकिंग करते पुलिस ।



