
खबर सागर
बालिकाओं को किशोरावस्था की चुनौतियों के सम्बन्ध में दी जानकारी
– समग्र शिक्षा योजना के तहत सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं को किशोरावस्था की चुनौतियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।
गुरुवार को सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग में आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने किया ।
कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम श्रीमती प्रियंका कंडारी द्वारा बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा चुनौतियों से लड़ने, जीवन कौशल विकास, परीक्षाओं के मानसिक दबाव से निपटने के उपाय आदि बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई ।
वही कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी समस्याओं को रखा गया तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान भी किया गया।
समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध मेंस्ट्रुअल हैल्थ कॉमिक्स किट के माध्यम से भी बालिकाओं को किशोरावस्था व जीवन कौशल सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई जिसे रोल प्ले के माध्यम से संपादित किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से निश्चित ही छात्राएं लाभान्वित हुई तथा अपनी किशोरावस्था सम्बन्धी समस्याओं से निपटने में उनमें नए दृष्टिकोण का भी निर्माण हुआ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती रीना चौहान, श्रीमती अनामिका भट्ट,
श्रीमती रुचि पंवार, श्रीमती मोनिका नेगी, श्रीमती प्रियंका राणा ,कु० शोभा व कु० मेगा आदि ने प्रतिभाग किया। समन्वयक के रूप में श्रीमती अनामिका भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया।



