उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

सड़क सुरक्षा अभियान पर नकुकड़ नाटक से किया जागरुक

खबर सागर

सड़क सुरक्षा अभियान पर नकुकड़ नाटक से किया जागरुक

पौड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सराहनीय पहल की है। इन दिनों जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

जिसके तहत परिवहन विभाग की टीम शहरभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है।
परिवहन अधिकारी विमल पांडे स्वयं इस अभियान की कमान संभाले हुए हैं।
नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अभियान की खास बात यह है कि परिवहन अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जो चालक बिना हेलमेट के मिल रहे हैं उन्हें समझने के साथ साथ चॉकलेट भेंट कर नियमों का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है।
इस अनोखी पहल से जहां लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल भी बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!