
खबर सागर
कैंप में तीस लोगा ने किया रक्तदान का महादान
आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पंहुचाने पर मुख्य बाजार थत्यूड में वीरा फाऊंडेशन देहरादून के द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान
महादान किया ।
रविवार को मुख्य बाजार थत्यूड़ में आयोजित ब्लड डोनेट कैंप पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण के सहयोग से लगाया गया। जिसमें 44 लोगों ने पंजीकरण कराया,और जांच के बाद 30 लोगों को रक्तदान किया गया ।
इस अवसर पर वीरा फाउंडेशन के प्रभारी यशवीर सिंह राणा ने कहा कि रक्तदान करने के अनेक फायदे हैं,जिसमें रक्तदान
करने वाले व्यक्ति के बीपी शुगर नियंत्रित रहता है, और सामान्य खून जांच निशुल्क हो जाती है। उन्होंने कहा कि कहीं लोगों को भ्रांति रहती है की रक्तदान
करने से कमजोरी आती है जबकि यह कुछ क्षण बाद सामान्य हो जाता है और उस व्यक्ति के अंदर 24 घंटे के अंतराल में नया खून बनना शुरू हो जाता है ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, दीपक सजवाण, रमेश रावत, लोकेंद्र,पीयूष यादव, अनुज राहुल, करिश्मा, शिखा, राहुल रथी, अमित बढ़ियारी आदि लोग उपस्थित रहे।



