उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक, समरसता व एकता का दिशा संदेश

खबर सागर

हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक, समरसता व एकता का दिशा संदेश

सामाजिक समरसता व एकता को बढ़ावा देना और राष्ट्र को सशक्त बनाने को लेकर भवान में हिन्दू सम्मलेन आयोजित हुआ ।जिसमें हिन्दू समाज को एकजुट होने का अह्वान किया ।                       विकास खण्ड जौनपुर के तहत भवान में मां भवानी विराट विश्व हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी रामभद्राचार्य व मुख्य वक्ता डा0 अनिल जोशी जी धनोल्टी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्रीमान प्रीतम सिंह पवार द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुम्भारंभ किया गया।

कार्यकम में छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृति में देश भक्ति गीत, गढ़वाली, जौनसारी व भूषण आदि की सुंदर प्रस्तुति दी गई ।
इस दौरान शिल्पकार हीरा लाल,नाई अमीर दास, औजी कौरू लाल, मस्कबीन अमित छैवाण, लोक गायक कांशीराम मोची को सम्मानित किया गया ।

कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हिंदू समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन के साथ समाज को एकजुट करने और राष्ट्र को सशक्त बनाने में मदद करता है। जिसमें हिंदू समाज को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

मुख्य वक्ता डा0 अनिल जोशी ने कहा ने कहा कि देशभर में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी, संतों और समाज सेवियों के साथ सामाजिक समरसता और एकता का संदेश को बल मिलता है। उन्होने कहा कि आज हिन्दूओं को एकजुट होने की नितांत आवश्यकता है। जिससें हिन्दू संगठन व राष्ट्र मजबूत हो सके ।
धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हिंदू समाज को एकता और अखंड को बल मिलता है।

इस मौके पर श्रीमती संगीता रमोला, खुशहाल सिह चौहान, चेतन प्रसाद नौटियाल, सुन्दर लाल भट्ट,दलपति पडियार, प्रेम चन्द रमोला, खेमराज भट्,रूकम पंवार, रमन रावत, बचन पंवार, राजेश सेमवाल,मनवीर रमोला, सत्य प्रसाद सेमवाल, विनोद सेमवाल, राकेश नौटियाल, भाग सिंह पडियार, महावीर प्रसाद नौटियाल,राधाकृष्ण आदि उपस्थित थे ।
फोटो – भवान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित अतिथिगण ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!