खबर सागर
स्वः सरदार सिंह रावत की 24 वीं पुण्यतिथि पर किया याद
मोहन थपलियाल –
विकास पुरुष स्वः सरदार सिंह रावत की 24 वीं पुण्यतिथि नैनबाग में मनाई गई । जिसमें आगामी 25 वीं पुण्यतिथि को भव्य रूप में मनाई जायेगी ।
मुख्य बाजार नैनबाग में स्थापित स्मारक में स्वः सरदार सिंह रावत की मूर्ति पर सभी व्यापारीयों व क्षेत्र के जन प्रतिनिधि आम जनता ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया ।
स्व: सरदार सिंह रावत उत्तराखंड के जौनपुर क्षेत्र के एक प्रसिद्ध सामाजिक और कुशल राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास में सदैव एक सोंच के साथ आगे बढ रहे थे ।
उनका जन्म 14 अगस्त 1944 को नैनबाग के मूल निवास ग्राम टटोर गांव में हुआ था। उनके पिता स्व: गुमान सिंह रावत और माता स्व: गुन्दा देवी एक बडे किसान थे।
शिक्षा पूरी करने के बाद 1964 में नैनबाग में जूनियर हाई स्कूल की स्थापना के बाद अवैतनिक अध्यापन कार्य किया। और जनसेवा की भावना और व्यापक सोच के फलस्वरूप 1972 में पहली राजनैतिक में उतर कर
ग्राम पंचायत टटोर – पाब के
निर्विरोध प्रधान बने।सन् 1983 में विकास खण्ड जौनपुर के ब्लाक प्रमुख पद आसिन हुए के बाद कांग्रेस पार्टी सहित कई पदो पर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे ।
पृथ्क उत्तराखण्ड राज्य बने के बाद विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान आज के दिन 7 फरवरी 2002 को निधन हुआ।
इस मौके पर भारी संख्या में लोग स्मारक पर पंहुच कर
विकास पुरुष स्वः सरदार सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने अपने विचार रखें ।
डा. विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत टटोर द्वारा 250 नाली भूमि निःशुल्क दान के बाद आज विकास के क्षेत्र में नैनबाग तहसील जैसी सुविधा के चलते क्षेत्र की जनता को विकास का लाभ मिल रही है। उन्होने कहा कि स्वः सरदार सिंह रावत का पूर जीवन क्षेत्र विकास के लिए नौछार कर दिया, और सभी को दलों को एक साथ लेकर क्षेत्र के विकास के प्रति एकजुट रहते थे। उन्होने कहा कि आगामी 25 वीं पुण्य तिथि पर भव्य रूप में मनाया जायेगा,और सभी का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर सीताराम सिंह पंवार,डा.बिरेंद्र सिंह रावत, दीवान सिह विक्रम सिंह कैन्तुरा, प्रदीप कवि,सोबत सिंह कैन्तुरा, सत्य सिंह, रावत, शरण सिंह पंवार, व्यापार मंडल अमित रावत, सरदार सिंह हनुमंती, गीताराम बिजल्वाण,देश पाल पंवार, अजि कम्बोज,मोहन लाल निराला, रविन्द्र पंवार, शांती रमोला, विनित,अनिल कैतुरा, रामप्रसाद थपलियाल,चमन लाल शाह, रांइका दिनेश नौटियाल विरेश कवि आदि उपस्थित रहे ।



