उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हरिद्वार सप्त ऋषि मैदान में मूर्ति स्थापना महोत्सव में राजनाथ सिंह व सीएम योगी होगें शामिल

खबर सागर

हरिद्वार सप्त ऋषि मैदान में मूर्ति स्थापना महोत्सव में राजनाथ सिंह व सीएम योगी होगें शामिल

धर्मनगरी हरिद्वार में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है। सप्तऋषि मैदान में चल रहे गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव’ का समापन होगा।

इस भव्य समापन समारोह में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री और सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रमनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:00 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा करीब 11:30 बजे हरिद्वार स्थित सप्त ऋषि मैदान पहुंचेंगे।

ठीक इसी समय (11:30 बजे), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने का कार्यक्रम है। दोनों दिग्गज नेता यहां आयोजित ‘संत सम्मेलन’ और मूर्ति अनावरण के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस विशाल धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वह संत सम्मेलन में हिस्सा लेकर साधु-संतों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी और समापन समारोह की साक्षी बनेंगी।

वीवीआईपी मूवमेंट (VVIP Movement) को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत माता मंदिर और सप्त ऋषि आश्रम मैदान के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!