उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हरिद्वार में गुरुदेव समाधि मंच से CM योगी का बड़ा संदेश

खबर सागर

 

हरिद्वार में गुरुदेव समाधि मंच से CM योगी का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुदेव समाधि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मंच से एक बड़ा संदेश दिया है। अपने करीब 28 मिनट के विस्तृत संबोधन में सीएम योगी ने उत्तराखंड के गठन से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश अराजकता के दौर से निकलकर अब देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और सुशासन का मॉडल बन चुका है।

गुरुदेव समाधि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मंच पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, दोनों राज्यों की बदलती तस्वीर को बयां किया। सीएम योगी ने याद दिलाया कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया था, उस समय देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में देवभूमि उत्तराखंड ने विकास की एक निरंतर और मजबूत राह तय की है।अपने संबोधन में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के पुराने दौर और मौजूदा हालात की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब यूपी की पहचान अराजकता, असुरक्षा और विरासत पर हमलों से होती थी। लेकिन आज वही उत्तर प्रदेश ‘सुशासन’, ‘सुरक्षा’ और ‘सांस्कृतिक विरासत’ की नई पहचान बन चुका है।
सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आज यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं और व्यापारी बिना किसी डर के अपना व्यापार कर रहे हैं। इसी बेहतर कानून-व्यवस्था का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।अयोध्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर एक ऐतिहासिक सच्चाई बन चुका है, जो हमारी सांस्कृतिक जीत का प्रतीक है।

सीएम योगी का यह संबोधन न केवल उत्तराखंड के लिए एक बधाई संदेश था, बल्कि यह बदलते भारत में उत्तर प्रदेश की नई भूमिका का एक खाका भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!