उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों के लिए हुई रवाना

खबर सागर

 

पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों के लिए हुई रवाना

 

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी करीब एक हफ्ते के नगर भृमण के बाद मंगलवार को उत्तराखंड तीर्थो के भ्रमण के लिए मंगलवार को रवाना हो गई।

जूना अखाड़े की यह छड़ी यात्रा अगले 20 दिन तक चारधाम के दर्शन के साथ साथ दूसरे सिद्ध पीठ पहुंचेगी जंहा से ॐ पर्वत के दर्शन करते हुए वापस हरिद्वार गंगा पूजन के साथ समाप्त होगी।
जूना अखाड़े में स्थित हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माँ माया देवी मंदिर से जूना अखाड़े के साधु संतों के उत्तराखंड के दौरे पर रवाना हो गई।
जूना अखाड़े की इस पवित्र छड़ी यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास करते हुए तीर्थाटन को बढ़ावा देना है, जिससे उत्तराखंड में हो रहे पलायन को रोका जा सकता है।
जूना अखाड़े के संरक्षक ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी ने बताया कि इस पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड की उन्नति प्रगति विकास तथा उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ की गरिमा बनाए रखने के लिए यात्रा कर रही है।

निरंजनी पिधाधिश्वर स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि यात्रा के माध्यम से इन पौराणिक तीर्थों के संदर्भ में जनता को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!