उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

उत्तराखंड आवास विभाग के नव-नियुक्त सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक

खबर सागर

 

उत्तराखंड आवास विभाग के नव-नियुक्त सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आज प्राधिकरण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड आवास विभाग के नव-नियुक्त सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की।
समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी निर्माण एवं विकास कार्यों का थर्ड पार्टी असेसमेंट कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रिक्त आवासों के शीघ्र आवंटन और पहले से आवंटित आवासों में लाभार्थियों द्वारा वास्तविक निवास सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान पार्किंग की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यथार्थ आकलन कर आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कराने के निर्देश भी सचिव द्वारा दिए गए। प्राधिकरण की कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया, जबकि आय-व्यय से संबंधित प्रस्तुतीकरण मुख्य वित्त नियंत्रक लखेंद्र गोथियाल ने दिया।समीक्षा बैठक के बाद सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री एकता मॉल का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना को तय समय-सीमा में पूर्ण करने और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आम नागरिकों से जुड़े आवासीय मानचित्रों के शीघ्र निस्तारण, अनावश्यक आपत्तियों से बचने और फाइलों के निस्तारण में हो रही देरी को गंभीरता से लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!