उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यशाला संपन

खबर सागर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यशाला संपन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यशाला सम्पन्न। एकदिवसीय कार्याशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं युवाओं में नशा मुक्ति था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक एल पी जोशी एवं अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यशाला में आए छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा तभी संभव होगी जब युवा अपनी और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और यातायात के नियमों का पालन करने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
आज विज्ञान दिवस भी है और हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विज्ञान और नवाचार तथा युवाओं में वैश्विक नेतृत्व शक्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा जब आगे आएगा तभी नशे के दुष्प्रभाव से स्वयं और समाज को बचाने तथा सही दिशा दिखाने में अपना अमूल्य योगदान दे पायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी द्वारा की गयी।
कार्यशाला का संचालन करते वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि इकाई आज प्रासंगिक विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर रही है और युवाओं से नशे को रोकने का आह्वान करती है। इस अवसर पर स्वयंसेवियों छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र राज ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक किया जाना अति आवश्यक है।
उन्होने कहा कि भारत सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है साथ ही 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जान-माल की हानि एवं अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बोझ को कम करने हेतु कृत संकल्पित है।
उन्होने कहा कि यह तभी संभव होगा जब युवा यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपने आस पास के लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस मौके पर स्वयंसेवियों में करिश्मा, भारती, प्रदीप भंडारी ऐश्वर्या चमोली, आयुष, शीतल, नासिका, आकृति, तथा जिला समन्वयक डॉ पीसी पैन्युली, प्राध्यापकों में डॉ डीपीएस भंडारी, डॉ डीएस तोपवाल, डॉ हर्ष नेगी, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ निशांत भट्ट, डॉ हेमलता बिष्ट, डॉ शुभम उनियाल, डॉ तृप्ति उनियाल, डॉ जयेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!