उत्तराखंडसामाजिक

डीएम टिहरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक 

खबर सागर

डीएम टिहरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक 

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला गंगा प्लान की मॉनिटरिंग डीएफओ द्वारा सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान टिहरी एवं डीपीओ नमामि गंगे को निर्देशित किया कि जीआईएस एवं संबंधित तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी हितधारक विभागों एवं वर्किंग एजेंसियों के सहयोग से जिला गंगा योजना तैयार करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की जानकारी लेते हुए उनकी नियमित जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी एसटीपी की खराब रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कीर्तिनगर (मंदिर के समीप) स्थित 10 केएलडी एसटीपी के अपग्रेडेशन हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने तथा तपोवन क्षेत्र में शेष हाउसहोल्ड कनेक्शनों को सीवर लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता, पेयजल निगम संदीप कश्यप ने शहरी क्षेत्र में सीवेज उत्पादन एवं एसटीपी उपचार क्षमता के बीच अंतर को कम करने हेतु तैयार की गई विस्तृत कार्य योजना की जानकारी दी।

वहीं डीपीओ नमामि गंगे परियोजना अरुण उनियाल ने परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देवप्रयाग में 200 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे 17 घरों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

बैठक में डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद टिहरी वासुदेव डंगवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!