
खबर सागर
पर्यटक का इको पार्क धनोल्टी में गुम हुआ बैग पुलिस नेलौटा
. पर्यटन नगरी धनोल्टी में सैर सपाट करने आए पर्यटकों का बैग कन्ही गुम हो गया । जिस पर
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने तत्वरीत सर्तका जनसेवा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते पुलिस चौकी धनोल्टी, थाना थत्यूड़ पुलिस सराहनीय क उत्कृष्ट की मिसाल पेश की गई पर्यटक बैग लटाने पर पर्यटक गद् गद् हो गया ।
बता दे कि 26.01.2026 को मोहित पुत्र अनोज, निवासी मंगोलपुर कला, दिल्ली, अपने परिवार के साथ धनोल्टी भ्रमण पर आए थे। भ्रमण के दौरान उनका एक बैग इको पार्क क्षेत्र में गुम हो गया, जिसमें उनका मोबाइल फोन, नगद धनराशि एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी धनोल्टी उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा CIU के माध्यम से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बैग को खोज निकाला । तथा बैग मय मोबाइल, नगदी व समस्त आवश्यक कागजात सही-
सलामत होने पर मोहित को सुपुर्द किए गए।
जिस पर मोहित द्वारा धनोल्टी पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में चौकी उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता,
हेड कांस्टेबल सुनील प्रसाद आदि शामिल थे।



