उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखण्ड पुलिस में नंबर वन बनी ज्वालापुर कोतवाली 

खबर सागर

उत्तराखण्ड पुलिस में नंबर वन बनी ज्वालापुर कोतवाली 

धर्मनगरी हरिद्वार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली को उत्तराखंड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देश भर में कराए जाने वाले वार्षिक सर्वे में ज्वालापुर कोतवाली ने सभी मानकों पर खरा उतरते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ज्वालापुर कोतवाली की टीम को सम्मानित करेंगे। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की टीम ने क्राइम कंट्रोल, बेहतर कानून व्यवस्था, जन-सुनवाई और दस्तावेजों के रखरखाव जैसे कड़े मानकों पर यह सर्वे किया था।

हरिद्वार पुलिस की इस सफलता से विभाग में खुशी की लहर है।एसएसपी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल ने कहा की यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि गृह मंत्रालय के सर्वे में ज्वालापुर कोतवाली को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।

यह टीम वर्क और पुलिसिंग के प्रति हमारे समर्पण का परिणाम है। कानून व्यवस्था और जनता की सेवा के मानकों पर हम लगातार सुधार कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!