
खबर सागर
आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर सुशील कैन्तुरा गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में प्रतिभा
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन देहरादून से आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर सुशील सिंह कैन्तुरा विगत तीन सालों से अपने सेवा भाव, समर्पण और कर्मठता के साथ सेवा देते आ रहे है। जिसमें गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में प्रतिभा करेगें ।
बता दे कि नैनबाग के ग्राम निवासी सुशील सिंह कैन्तुरा
आपदा मित्र के रूप में नि:स्वार्थ सेवाओं प्रदेश में देने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अवधि में उन्होंने निरंतर आपदा संबंधी जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ खोज एवं बचाव कार्यों से जुड़े प्रशिक्षण देकर समाज को आपदाओं के प्रति अधिक सक्षम, सजग और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसी के चलते आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित होने के आयोजित गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में प्रतिभाग करना उनकी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का गौरवपूर्ण सम्मान होगा ।



