
खबर सागर
शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 18 हजार के पार
पर्वतराज हिमालय की गोद मे बसे भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 18 हजार के पार पहुंच गया है ।
आगामी बसन्त पंचमी पर्व से तीर्थ यात्रियो की संख्या मे भारी इजाफा होने का अनुमान है ।
मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर शीतकालीन यात्रा के तहत 10 हजार 797 पुरूष, 6 हजार 148 महिलाये , 961 नौनिहाल व 21 विदेशी सैलानियो सहित 18 हजार 127 तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है ।



