
खबर सागर
यातायात नियमों के अनुपालन कोतवाली टिहरी द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान
जनपद टिहरी गढ़वाल में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोतवाली नई टिहरी पुलिस एवं ARTO टिहरी परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
उक्त अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, रैश एवं लापरवाह वाहन संचालन, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना, वैध वाहन दस्तावेजों के अभाव सहित मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के साथ-साथ पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित गति से वाहन संचालन, ओवरलोडिंग से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अक्षरश पालन करें।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।



