उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

डीएम टिहरी ने यूसीसी एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बैठक

खबर सागर

 

डीएम टिहरी ने यूसीसी एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बैठक

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ/एडीपीआरओ को सभी वीपीडीओ और एडीईओ से समन्वय कर यूसीसी के तहत ब्लॉकवार शतप्रतिशत संतृप्त होने वाली कुल ग्राम पंचायतों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही कुल पंजीकरण, सम्पर्क नम्बर बन्द अथवा अन्य कारणों का मिलान कर, विवरण निर्धारित कलर कोड के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत एक मुहिम चलाई गई। इसके तहत जिला पर्यटन विभाग के माध्यम इको बैग तैयार कर नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के माध्यम से होटल और होमस्टे को वितरित किया गया।

उक्त मुहिम को सफल बनाने एवं क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने इको बैग वितरण की जानकारी लेते हुए सभी इओ को निर्देश दिये कि होटलों के कमरों की क्षमतानुसार बैग दिये जायें, ताकि होटल संचालक गेस्ट के चेकइन होने पर उन्हें बैग उपलब्ध कराते हुए सारा वेस्ट उसमें डालने हेतु अवेयर कर चेकआउट होते समय बैग वापस ले सके। इसके साथ ही अब तक कुल कलेक्ट वेस्ट को लेकर मैकेनिज्म बनाने, कुल बैग वितरण, होटल/होमस्टे संचालकों के चिन्ह्किरण, उनके साथ हुए एमओयू के अनुसार होटलों के रिसेप्शन में जन जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने और फीडबैक आदि डेटा कल तक उपलब्ध कराने को कहा गया। इस संबंध में टूरिस्ट का फीडबैक लेते हुए सोर्ट वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक करने तथा होटलों की ग्रीन रेटिंग शुरू करने हेतु डेटा बनाने को कहा गया।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् टिहरी ने अवगत कराया कि 30 होटलों में 250 बैग वितरित किए गए। इसी प्रकार तपोवन ने 100 होटलों के साथ एमओयू कर 02 हजार बैग, मुनिकीरेती ने 87 एमओयू कर 01 हजार बैग वितरित किए गये।

बैठक में सीडीओ वरूणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार सिंह, ईडीएम सूरज बिष्ट सहित डीपीआरओ, एडीपीआरओ, ईओ, एडीईओ, वीपीडीओ भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!