
खबर सागर
कैम्टी में कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौके पर मौत
थाना कैम्टी के तहत काण्डीखाल के पास एक वाहन अनियंत्रण होने पर लगभग 200 मीटर नीचे नाले में गिरा गई है । जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई ।
मलेथा त्यूणी राष्ट्रीय मोटर मार्ग के तहत काण्डी खाल के पास वाहन संख्या यूके 07 FP 0359 मारुति सुजुकी Xl-6 रंग नीला खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई । जिसमें मृतक सनी उर्फ विजय निवासी 35 वर्ष कांधला शामली है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची । और गदेरे में उतरकर देखा तो वाहन के पास पानी में एक व्यक्ति मृत अवस्था के साथ आसपास और तलाश किया तो अन्य कोई घायल या मृत नहीं है ।
जानकारी मिलने पर 6 लोग कल रात लगभग 10:30 बजे आइसबर्ग होटल कैंपटी में आए थे ।
रात्रि लगभग 11:00 बजे चालक खाना खाकर के वाहन में सोने के लिए आ गया था रात्रि में वाहन स्वामी पीयूष जैन जो कि खुद भी आया हुआ है द्वारा वाहन को रात्रि 1:00 बजे होटल के बाहर ही देखा था सुबह 7:00 बजे देखने पर वहां होटल के बाहर नहीं मिला जिस पर उनके द्वारा भी वाहन की खोज कि गई |
थानाध्यक्ष योगेद्र सिंह गुसाई ने बताया कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर व्यक्ति की मौत हो गई है । जिसकों
पौष्टमाडम के लिए मंसूरी करने के बाद परिजनों को शौप दिया गया है।



