खबर सागर
कैम्टी में एक अरब 16 करोड़ 95 लाख 98 हजार रुo योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
कैम्टी में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत कैम्टी में जन सेवा बहुउददेशय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री सतपाल महाराज ने एक अरब 16 करोड़ 95 लाख 98 हजार विभागीय योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया ।

शनिवार को विकास खण्ड जौनपुर के तहत न्याय पंचायत कैम्टी के खेल मैदान कैम्टी में मुख्य विकास विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में काबिना मंत्री सतपाल महाराज व क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार आदि उपस्थिती में लोक निर्माण विभाग, सिचाई व लघु सिंचाई, पर्यटन विभाग व पंचायत राज विभाग की 01 अरब 16 करोड़ 95 लाख 98 हजार विभागीय योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया ।

न्याय पंचायत कैम्टी शिविर में कुल 193 लिखित शिकायते दर्ज हुई, जिनमें 88 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिकायतकर्ता प्रधनों ने जी राम जी योजना ( मनरेगा )में ओन लाईन हाजिर में नेटवर्क न होने का मामला रखा । प्रधान सुनील सेनवाल ने ग्राम भटवाडी को तिर्थाटन के गोद लेने व देवी थात को विकासित किया जाय ।
प्रधान सुनीता राणा ने चामिया फाल के सौन्दीयकरण की किए जाने की बात रखी ।
जयपाल राणा ने कैम्टीफाल के सौन्दीयकरण किए जाय ।
सुन्दर सिंह रावत ने एनएच 707 A 139 किमी गस्ती बैड के खस्ताहाल की शिकायत की । और स्थाई मार्ग पर बडे वाहनों आवाजाही पर किसी खतरे से कम नही है।

जिस पर एनएच के अधिकारी द्वारा आगामी माह 25 फरबरी तक कार्य शुरु करने की बात कही ।
वही नैनबाग क्षेत्र के प्रधानों ने द्वितीय जौनपुर नैनबाग क्षेत्र में आपदा विकास योजनाओं की स्वीकृत होने पर रोष किया ।
मुकेश पंवार ने रांइका कैम्टी में पीटीआई के हटाए जाने पर जोर दिया ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जन-जन की सरकार जनता के द्वारा का मुख्य उद्देश्य मौके पर ही जन समस्याओं का निस्तारण और आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालय चक्कर में काटना ।
साथ सरकार पर्यटन के क्षेत्र व होम स्टै योजनाओं को बढाव देकर पलायन को रोकना है।
और आज कैम्टी में 01 अरब 16 करोड़ 95 लाख 98 हजार विभागीय योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया ।

क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पवार ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में मौके पर ही आम मानस की समस्याओं का निस्तारण करना इस तरह के शिविर जगह-जगह आयोजन आयोजित हो रहे हैं । साथी उन्होंने काबिना मंत्री से पर्यटक स्थल नागटिब्बा के सर्वांगिण विकास को ब बढ़ाव देने पर जोर दिया ।
वही रांइका कैम्टी के छात्राओं द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम जन जागरुकता का संदेश दिया ।
इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष इतिशा सजवाण, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, राजेश नौटियाल युवा नेता, रामदयाल शाह जिपं सदस्य, जोत सिंह रावत जिप, ममता रावत जिपं सदस्य, नरेश पंवार, रेखा डंगवाल, स्वेता राणा,कृष्ण उनियाल,कविता रोछैला,विरेन्द्र राणा, प्रदीप कवि,प्रेम सिंह रावत, मुकेश पंवार, सब्बल सिंह राणा,विपिन पंवार, सुनिल सेमवाल जयपाल केरवाण, विनिता रावत, सुन्दर सिंह रावत पूर्व प्रधान, किशन सिंह,व मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, असलम जिला विकास अधिकारी, वीरम सिंह तहसीलदार,के एन सेमवाल ईई जल निगम,कमल सिंह रावत ईई सिचाई, राजेन्द्र कुमार टम्टा ईई लोनिवि, अर्जून सिंह बीडीओं, हरीश नौटियाल आदि उपास्थित थे ।



