
खबर सागर
अस्पताल को करन माहरा ने भेंट की 60 रजाइयां मरीजों का जाना हालचाल
पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए CWC सदस्य एवं पूर्व रानीखेत विधायक करन माहरा ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत को मरीजों के उपयोग हेतु 60 रजाइयां भेंट कीं।
इस अवसर पर करन माहरा ने अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. डी.एस. नेगी, डॉ. दीपक पंत एवं डॉ. अशोक टम्टा को रजाइयां सौंपीं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना।
करन माहरा ने कहा कि जाड़ों के मौसम में केवल कंबल से ठंड से बचाव संभव नहीं होता, ऐसे में मरीजों को रजाई उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों में रजाइयां भेंट की जा रही हैं। इससे पूर्व भिकियासैंण अस्पताल को 20 रजाइयां दी जा चुकी हैं, जबकि आज रानीखेत अस्पताल को 60 रजाइयां प्रदान की गई हैं।
इस दौरान उन्होंने भिकियासैंण क्षेत्र में पोस्टमार्टम सुविधा को लेकर भी चिंता जताई। करन माहरा ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण भिकियासैंण और चौखुटिया क्षेत्रों में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत से डॉक्टरों की टीम भेजनी पड़ती है, जिससे रानीखेत अस्पताल की व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती हैं।
पूर्व रानीखेत विधायक
CWC सदस्य



