उत्तराखंडमनोरंजनयूथसामाजिक

स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर स्वदेशी संकल्प मैराथन दौड़

खबर सागर

 

 स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर स्वदेशी संकल्प मैराथन दौड़

विकासनगर में स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड सरकार और जिला अध्यक्ष मीता सिंह मौजूद रहे।
मैराथन दौड़ डाकपत्थर तिराहा स्थित होटल यात्रिक से शुरू होकर बाबूगढ़ चुंगी होते हुए डाकपत्थर तिराहा पर संपन्न हुई।
दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वस्थ युवा और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!