
खबर सागर
रांइका नैनबाग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ग्राम टटोर में चलाया सफाई अभियान
मोहन थपलियाल टिहरी गढवाल
– समाज में स्वच्छता वह जन जागरूकता लाने को लेकर रांइका नैनबाग द्वारा ग्राम टटोर नैनबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन रहा । जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में जन जागरूकता लाने की अपील की है।
शुक्रवार को सरदार सिंह राज के इंटर कॉलेज में नैनबाग द्वारा
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने ग्राम पंचायत टटोर में सम्पर्क मार्गों, मन्दिरों, एवं जल स्त्रोतों, गांव के आंगन व नालियों व आस पास में सफाई अभियान चलाया।
स्वयंसेवी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान पर ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करने पर धन्यवाद दिया । और एक अच्छी पहल की सहरान की है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी कुलवीर सिंह रावत ने सात दिवसीय कार्यक्रम के आज तीसरे दिन में स्वयं सभी छात्र छात्राओं ने ग्राम टटोर सहित आसपास के क्षेत्र में झाड़ियां कटान व सफाई अभियान चलाकर समाज में जन जागरूकता लाने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल, एनएसएस प्रभारी कुलवीर सिंह रावत, सहायक अधिकारी अरविंद हनुमंती व प्रियंका राणा सहित स्वयंसेवि आदि उपस्थित रहे ।



