उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

नववर्ष पर मां सुरकंडा देवी मंदिर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

खबर सागर

नववर्ष पर मां सुरकंडा देवी मंदिर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

_नववर्ष के अवसर पर मां सुरकंडा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, टिहरी पुलिस द्वारा कुशलतापूर्वक के साथ मंदिर दर्शन हेतु व्यवस्था व यातायात प्रबंधन रहा सुचारू ।

नववर्ष 2026 पर श्रद्धालुओं ने किया मां के दर्शन –
नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां सुरकंडा देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नववर्ष के चलते मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जनपद टिहरी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मंदिर मार्ग, रोपवे परिसर, पार्किंग स्थलों एवं मुख्य आवागमन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रोपवे पर प्रातः से लग रही लम्बी कतार –
उल्लेखनीय है कि सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सुविधा प्रारंभ होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने हेतु टिहरी पुलिस द्वारा सुव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पैदल मार्गों पर निगरानी तथा रोपवे क्षेत्र में विशेष पुलिस प्रबंध किए गए।

हर वक्त सर्तक व सजग रही पुलिस –
पुलिस बल द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग, मार्गदर्शन, सहायता केंद्रों की व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की सतत निगरानी की गई, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सकी। पुलिस के इन प्रयासों से मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील –
जनपद टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे भविष्य में भी दर्शन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!